परम्परा की यात्रा
पाँच पीढ़ियों की विरासत
काशी के ६- पण्डितों की गौरवशाली पञ्चाङ्ग परम्परा
१७०+ वर्षो से, गणेश आपा पञ्चाङ्ग भरोसे, प्रमाणिकता और वैदिक उत्कृष्टता का प्रतीक बना हुआ है। काशी की यह पवित्र परंपरा एक ऐसी विरासत बन गई है जो पीढ़ियों से आगे बढ़ रही है, और पंचांग के सदाबहार ज्ञान व सटीक कुण्डली निर्माण के ज़रिए लाखों लोगों का मार्गदर्शन कर रही है।
.
सन् १८५७ — परम्परा की स्थापना
पण्डित गणेश आपा (आपाजी)
परम्परा के संस्थापक
सन् १८५७ में पण्डित गणेश आपा ने इस ज्योतिषीय परम्परा की स्थापना की। उस समय पञ्चाङ्ग केवल समय गणना का साधन नहीं था, बल्कि समाज के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक जीवन का आधार माना जाता था। आपाजी ने काशी की प्र ाचीन ज्योतिषीय परम्पराओं से प्रेरणा लेकर एक ऐसे पञ्चाङ्ग की नींव रखी जिसने हजारों परिवारों का विश्वास अर्जित किया।

सन् १९१६ — परम्परा के संवाहक
पण्डित बालकृष्ण शास्त्री म्हसकर
परम्परा के संवाहक
सन् १९१६ में इस परम्परा से जुड़े पण्डित बालकृष्ण शास्त्री म्हसकर ने पञ्चाङ्ग निर्माण की शास्त्रीय परम्पराओं को और अधिक व्यवस्थित एवं सुदृढ़ बनाया। उनके नेतृत्व में गणना-पद्धतियों की शुद्धता, ज्योतिषीय प्रामाणिकता तथा पाठकों के विश्वास को सर्वोच्च महत्व दिया गया।
.

सन् १९४९ — परम्परा और आधुनिकता के सेतु
पण्डित नारायण बालकृष्ण शास्त्री म्हसकर
प्रधान सम्पादक
वर्तमान में गणेश आपा पञ्चाङ्ग के प्रधान सम्पादक पण्डित नारायण शास्त्री ने परम्परागत ज्ञान और आधुनिक तकनीक के बीच एक सशक्त सेतु का निर्माण किया। उनके मार्गदर्शन में पञ्चाङ्ग गणनाओं का संगणकीकरण प्रारम्भ हुआ तथा सूर्य सिद्धान्त आधारित परिशुद्ध गणना-पद्धतियों को अपनाया गया।
.

सन् १९९६ — विस्तार, नवाचार और नई दिशा
पण्डित आदित्य म्हसकर
सह-सम्पादक (२०१६ से)
सन् १९९६ में इस परम्परा से जुड़े पण्डित आदित्य म्हसकर ने धार्मिक ग्रन्थों, आध्यात्मिक प्रकाशनों एवं विशेष वार्षिक संस्करणों की नई श्रृंखलाओं का प्रारम्भ किया। सन् २०२३ में उन्होंने वैदिक कुण्डली निर्माण, व्यक्तिगत ज्योतिषीय परामर्श एवं फलादेश सेवाओं का शुभारम्भ किया।
.

.

२०२६ —दृष्टि और विकास
भावी अधिवक्ता आर्यन म्हसकर
वेब विकास एवं डिजिटल विपणन
सन् २०२६ में आर्यन म्हसकर ने विधि के क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक यात्रा को नई दिशा दी।उन्होंने परम्परा की वेबसाइट का निर्माण एवं विकास करते हुए उसकी डिजिटल पहचान को सुदृढ़ किया।डिजिटल प्रचार-प्रसार एवं विपणन के माध्यम से परम्परा को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया। संस्कारों और मूल्यों को संजोते हुए वे इस विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने हेतु अग्रसर हैं।
हमारी यात्रा के साक्षात्कार
परंपरा से भविष्य की ओर
आज गणेश आपा पञ्चाङ्ग सूर्य सिद्धान्त की शास्त्रोक्त गणना-पद्धति, काशी की प्राचीन ज्योतिषीय परम्परा तथा पाँच पीढ़ियों के अनुभव का संगम है। हमारा उद्देश्य केवल पञ्चाङ्ग प्रकाशित करना नहीं, बल्कि उस ज्ञान-परम्परा को संरक्षित रखना है जिसने पीढ़ियों से लोगों के जीवन, संस्कारों, पर्वों और आध्यात्मिक यात्राओं का मार्गदर्शन किया है।
